• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर कोरिया मई में परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करेगा : दक्षिण कोरिया

North Korea nuclear test site to close in May says South Korea - World News in Hindi

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय चेयोंग वा डे ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने मई में पंगये-री स्थित परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के प्रमुख प्रेस सचिव यून योंग चान ने लाइव प्रसारण के दौरान कहा कि मून और किम जोंग उन के बीच बैठक में सहमति बनी थी कि जब भी उत्तर कोरिया अपने परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करेगा तो वह इसकी जानकारी सार्वजनिक करेगा। किम जोंग ने कहा कि वह सुरक्षा विशेषज्ञों और पत्रकारों को उत्तर कोरिया आने का न्यौता देंगे। यून के मुताबिक, किम जोंग ने कहा, ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि हम उन परीक्षण स्थलों को बंद कर रहे हैं, जो कामकाज नहीं कर रहीं लेकिन आपको बता दूं कि हमारे पास दो और इकाइयां हैं जो अच्छी स्थिति में हैं।’’ किम जोंग ने कहा, ‘‘हालांकि अमेरिका की ओर मेरा रुख सहज रूप से प्रतिरोधी रहा है, लेकिन लोग देखेंगे कि मैं उस तरह का शख्स नहीं हूं जो दक्षिण कोरिया, प्रशांत क्षेत्र और अमेरिका पर परमाणु हमला करे। जब विश्वास निर्माण के लिए अमेरिकियों से हमारी मुलाकातें होंगी और वे युद्ध को समाप्त करने और हम पर हमला नहीं करने का वादा करेंगे तो हम परमाणु हथियार क्यों रखेंगे और मुश्किल स्थिति में क्यों रहेंगे?’’
किम ने कहा कि वह कोरियाई युद्ध के दर्दनाक इतिहास को नहीं दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के सैन्य टकराव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। वह दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच के समय अंतराल को भी एक समान करने पर भी सहमत हुए। दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया से 30 मिनट आगे है।
किम जोंग ने कहा, ‘‘मुझे यह देखकर बुरा लगता है कि पीस हाउस की दीवार पर दो घडिय़ां टंगी हैं, जिसमें से एक दक्षिण कोरिया का जबकि दूसरी उत्तर कोरिया का समय बताती है। हमने ही मानक समय में बदलाव किया था और इसलिए हम ही इन्हें एक समान करेंगे। आप इसे सार्वजनिक कर सकते हैं।’’
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने 21 अप्रैल को कहा था कि वह पुंगरी परमाणु स्थल को बंद कर देगा। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने सभी परमाणु परीक्षण पंगये-री परमाणु इकाई से ही किए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-North Korea nuclear test site to close in May says South Korea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: north korea, nuclear test, south korea, north korea uclear test, nuclear, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved