• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परमाणु सुविधा में ‘तेजी से सुधार’ कर रहा उत्तर कोरिया

North Korea making rapid upgrades to nuclear reactor despite summit pledges - World News in Hindi

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया ने योंगब्योन में अपनी विशाल परमाणु सुविधा में तेजी से सुधार करना जारी रखा है, हालांकि हाल ही में अपने देश को परमाणुमुक्त करने के संकल्प का इससे कोई लेना देना नहीं है। समाचार एजेंसी योनहप की मंगलवार की खबर के मुताबिक, समावेशी शासन के भीतर विकास गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली संस्था 38 नॉर्थ ने कहा कि योंगब्योन परमाणु वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र के बुनियादी ढांचे में सुधार का कार्य पिछले गुरुवार को वाणिज्यिक उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। वेबसाइट ने कहा कि योंगब्योन के 5एमडब्लूई प्लूटोनियम प्रोडक्शन रिएक्टर का कूलिंग सिस्टम को सुधार के लिए भेजा गया है हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रिएक्टर चालू है या नहीं। 38 नॉर्थ ने कहा, ‘‘परमाणु परिसर के चारो ओर अन्य निर्माण गतिविधियां देखी जा सकती हैं, जिसमें प्रायोगिक लाइट वाटर रिएक्टर भी शामिल हैं। साथ ही एक नई इंजीनियरिंग कार्यालय इमारत का निर्माण कार्य बाहरी रूप से पूर्ण दिखाई पड़ता है और इसके अलावा एक अतिरिक्त छोटी इमारत का भी निर्माण किया गया है।’’ वेबसाइट ने कहा, ‘‘योंगब्योन सुविधा में जारी सुधार कार्य का उत्तर कोरिया के परमाणुमुक्त संकल्प से कोई लेना देना नहीं है।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-North Korea making rapid upgrades to nuclear reactor despite summit pledges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: north korea, rapid upgrades, nuclear reactor, summit pledges, nuclear, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved