• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस वर्ष फरवरी में पैदा हुआ तानाशाह किम जोंग का तीसरा बच्चा

सियोल। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन का तीसरा बच्चा फरवरी 2017 में पैदा हुआ। यह दावा दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने किया है। एनआईएस ने मंगलवार को एक संसदीय समिति की बैठक में कहा कि किम की पत्नी री सोल-जू ने फरवरी में बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, अभी बच्चे का नाम और उसके लिंग का खुलासा नहीं हो पाया है। किम जोंग-उन की पत्नी के सार्वजनिक तौर पर कई महीने से दिखाई नहीं देने के बाद से 2016 में उनके गर्भवती होने की खबरें थीं। उत्तर कोरिया के शासन के कडे खुफिया नियमों की वजह से किम के परिवार के निजी आंकड़ों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। यहां तक कि किम जोंग-उन और उनकी पत्नी की सही उम्र का भी पता नहीं है। ऐसे में दक्षिण कोरिया में खुफिया एजेंसियों से मिलने वाली अधिकांश सूचनाएं महज अटकलें होती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-North Korea dictator Kim Jong un fathers third child as wife disappears
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: north korea dictator kim jong un, kim jong un fathers third child, kim jong un fathers 3rd child as wife disappears, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved