• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रंप टावर के फोन टैप करने के साक्ष्य नहीं : अमेरिकी न्याय विभाग

No evidence Obama wiretapped Trump Tower says Justice Department - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग ने अदालत को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके पूर्ववत बराक ओबामा ने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप टावर के फोन टेप किए। विभाग ने शनिवार को कहा, ‘‘संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग (एनएसडी) ने पुष्टि की है कि फोन टैप करने से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं मिले हैं।’’ ट्रंप ने चार मार्च को ट्वीट कर कहा था, ‘‘भयावह। अभी पता चला है कि ओबामा ने मेरी जीत से पहले ट्रंप टावर में मेरे फोन टैप किए थे लेकिन कुछ नहीं मिला।’’ट्रंप ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘चुनाव प्रक्रिया के दौरान मेरे फोन टैप करने को लेकर राष्ट्रपति ओबामा कितना गिर जाएंगे, अंदाजा नहीं था।’’ एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमे ने मार्च में कांग्रेस को बताया कि इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि ट्रंप टावर के फोन टैप किए गए। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No evidence Obama wiretapped Trump Tower says Justice Department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president donald trump, trump tower, justice department, fbi, \r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved