पेइचिंग। सिक्किम सीमा पर भारतीय सैनिकों की तैनाती को लेकर बुरी तरहसे भडक गया है। भडके चीन ने भारत से सीमा विवाद पर बातचीत रोकने की धमकी दे दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कंग ने कहा है कि सिक्किम सीमा से सेना हटाने तक भारत से सीमा विवाद पर कोई बातचीत नहीं होगी। ज्ञातव्य है कि कल चीन ने रास्ता बंद कर मानसरोवर यात्रा को भी रोक दिया था। अब चीन के विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद मानसरोवर यात्रा खटाई में पडती नजर आ रही है। ज्ञातव्य है कि विवाद तब बढा जब सिक्किम के डोका ला में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनातनी और धक्का मुक्की हुई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञातव्य है कि चीन सिक्किम के डोका ला इलाके को अपना हिस्सा बताता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग के अनुसार सिक्किम विवाद को सुलझाने के लिए यह पूर्व शर्त है। इसी के आधार पर आगे की बातचीत होगी। ज्ञातव्य है कि चीन डोका ला में सडक बना रहा है। भूटान ने इसका विरोध किया था तो चीन ने इसे कानूनी तौर पर सही बताते हुए कहा था कि यह निर्माण चीन की सीमा में ही हो रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope