वाशिंगटन। अमेरिकी कैबिनेट में सेवा देने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी और रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने 59 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित करने के भारत के फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने दिखाना जारी रखा है कि वह 'चीन की आक्रमकता के आगे नहीं झुकेगा।' हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, "भारत द्वारा चीनी कंपनियों के 59 लोकप्रिय ऐप्स पर प्रतिबंध लगाना देखकर अच्छा लगा जिसमें टिकटॉक भी शामिल है, जो भारत को अपने सबसे बड़े बाजारों में मानता है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा, "भारत का यह दिखाना जारी है कि वह चीन की आक्रामकता के आगे नहीं झुकेगा व नहीं पीछे हटेगा।"
हेली की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा भारत के इस कदम की सराहना करने के एक दिन बाद आई। पोम्पियो ने कहा था कि यह 'क्लीन ऐप' पॉलिसी देश में जासूसी करने वाली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देगी। (आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope