• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बम की धमकी के बाद न्यूजीलैंड हवाईअड्डा खाली कराया गया

New Zealand airport evacuated after bomb threat - World News in Hindi

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के खूबसूरत क्वीन्सटाउन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को शुक्रवार को बम की धमकी के बाद खाली करा लिया गया। इसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, धमकी के बाद यात्रियों को हवाईअड्डे से दूर रहने के लिए कहा गया है। संभावित खतरे से निपटने के लिए क्वीन्सटाउन हवाई अड्डे ने सुबह लगभग 8.40 बजे अपने आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए।
हवाईअड्डे ने कहा कि रक्षा बल के बम निरोधक दस्ते को शुक्रवार सुबह बुलाया गया, विलंबित उड़ानों के यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
परिणामस्वरूप, एयर न्यूजीलैंड की कम से कम 15 उड़ानें रद्द कर दी गईं और एक को उड़ान के बीच में ही वापस बुला लिया गया।
लेकिन रक्षा बल की सलाह के बाद हवाईअड्डे को फिर से खोल दिया गया है। कहा गया है कि कोई खतरा नहीं है।
पुलिस ने हवाईअड्डे के आसपास से घेराबंदी भी हटा ली है।
न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में स्थित क्वीन्सटाउन खूबसूरत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand airport evacuated after bomb threat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand, evacuated, bomb threat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved