• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यूयॉर्क में अपार्टमेंट में लगी आग: 12 की मौत, 170 दमकल कर्मचारी मौजूद

New York apartment fire: at least 12 people killed in Bronx - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स क्षेत्र इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में आग लगने के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार की देर शाम को लगी आग पर काबू पाने के लिए 170 से अधिक दमकल कर्मचारी जुटे रहे। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। द न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक दमकल अधिकारी के हवाले से बताया कि नगर के बेलमोंट खंड में स्थित 2363 प्रॉस्पेक्ट एवेन्यू में शाम करीब 7 बजे आग लग गई। एक प्रत्यक्षदर्शी, जमाल फ्लिकर ने कहा कि उसने कचरे के डिब्बों के पास आग लगती देखी। फ्लिकर ने कहा, ‘‘कचरा इक_ा करने की जगह से आग लगनी शुरू हुई। चारों ओर आग का धुंआ था और लोग चिल्ला रहे थे, ‘बाहर निकलो! मैंने एक महिला को चिल्लाते हुए सुना, ‘हम फंस गए हैं, मदद करो!’’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी शानराल कोलिन्स ने कहा कि मृतकों में कुछ बच्चे भी हो सकते हैं। यूएसए टुडे के अनुसार, न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो के प्रेस सचिव एरिक फिलिप्स ने कहा कि इस हादसे में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। फिलिप्स ने ट्वीट किया, ‘‘मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। भयावह। फायर कमीश्नर मौके पर मौजूद हैं। मेयर यहां जल्द ही पहुंचेंगे।’’
शहर के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने द न्यूयॉर्क डेली न्यूज को बताया कि दमकल कर्मियों ने कम से कम 15 लोगों को बचा लिया हैं। पीडि़तों में से 12 की हालत नाजुक है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New York apartment fire: at least 12 people killed in Bronx
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new york apartment fire, 12 people killed in bronx, new york, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved