• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका में करीब 480,000 बच्चे कोरोना संक्रमित

Nearly 480,000 kids infected with Covid-19 in US - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका में अभी तक लगभग 480,000 बच्चे नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। इस साल की शुरुआत से ही महामारी ने देश को अपनी चपेट में ले लिया था। एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमण के कुल मामलों में से केवल 9.5 प्रतिशत बच्चों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमेरिका में कुल 476,439 बच्चे अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बच्चों में हुए संक्रमण की दर देखें तो प्रति 100,000 बच्चों पर 631 मामले देखने को मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अगस्त से 27 अगस्त तक बच्चों में 70,330 नए मामले सामने आए और दो सप्ताह में इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल मामलों में से बच्चों की दर 0.6 से लेकर 4.1 है, वहीं मृत्युदर का बात करें तो बच्चों में यह दर शून्य से 0.3 प्रतिशत है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "इस समय, यह प्रतीत होता है कि कोविड-19 के कारण गंभीर बीमारी बच्चों में दुर्लभ है। हालांकि, राज्यों को उम्र के आधार पर मामलों, परीक्षण, अस्पताल में भर्ती और मृत्युदर पर विस्तृत रिपोर्ट देते रहना चाहिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले वायरस के प्रभाव को प्रमाणित करने के साथ ही इसकी निगरानी भी की जा सके।"
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में बुधवार की सुबह तक कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,073,174 हो गई है। यहां संक्रमण की वजह से अभी तक 184,644 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। संक्रमण और इसकी वजह से होने वाली मौत के मामलों में अभी भी अमेरिका पहले नंबर पर बना हुआ है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nearly 480,000 kids infected with Covid-19 in US
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nearly 480, 000 kids infected with covid-19 in us, covid-19, america, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved