• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नासा का स्पेसएक्स क्रू-2 22 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार

NASA SpaceX Crew-2 set for launch on April 22 - World News in Hindi

वॉशिंगटन| अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 22 अप्रैल को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की दूसरी उड़ान को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्रू—2 को फ्लोरिडा में स्थित केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेस 39ए से 22 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लॉन्च किया जाएगा। नासा ने अपने दिए एक बयान में कहा है, इस मिशन में स्पेसक्राफ्ट कमांडर और पायलट की जिम्मेदारी नासा के ही अंतरिक्ष यात्री शेन क्रिम्ब्राह और मेगन मैकआर्थर पर है। इनके अलावा मिशन में जाक्सा (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) के अंतरिक्ष यात्री अकिहिको होशिदे और ईएसए (यूरोपीय स्पेस एजेंसी) के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट भी शामिल रहेंगे। ये स्पेस स्टेशन पर मिशन स्पेशलिस्ट की जिम्मेदारी को निभाएंगे। यह मिशन नासा की छह प्रमाणित क्रू मिशनों में से दूसरा है, जिसमें स्पेसएक्स एजेंसी के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के एक हिस्से के रूप में उड़ान भरेगा। क्रू—1 को पिछले साल नवंबर में सफलतापूर्वक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लॉन्च किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NASA SpaceX Crew-2 set for launch on April 22
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nasa, spacex, crew-2, launch, april 22, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved