• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

ननकाना साहिब : पाकिस्तान ने नकारी नुकसान पहुंचने की बात, खबरों को बताया झूठी व शरारतपूर्ण

प्रवक्ता ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन अल्पसंख्यकों के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता का एक बेहतर उदाहरण है। इस बीच धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री नूरुल हक कादरी ने एक बयान में कहा कि ननकाना साहिब में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी और वहां स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने कुछ गिरफ्तार लोगों की रिहाई के लिए पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन के साथ बातचीत के बाद वे तितर-बितर हो गए। उल्लेखनीय है कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को एक बड़ी मुस्लिम भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद सिख श्रद्धालु गुरुद्वारे के अंदर फंस गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिख रही भीड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक और घृणित नारे लगाए और धर्मस्थल पर पथराव किया। ननकाना साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की जन्मस्थली है। यहां से दुनियाभर के करोड़ों सिखों की आस्था जुड़ी हुई है। (IANS)

यह भी पढ़े

Web Title-Nankana Sahib : Pakistan says, No Sikh threatened, fightwas between 2 Muslim groups
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nankana sahib, pakistan, sikh threatened, muslim groups, imran khan, pm imran khan, kartarpur corridor, gurudwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved