अदालत ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) को
अगली पेशी पर मामले से जुड़ा चालान पेश करने के लिए भी कहा।
सईद को बीती 17 जुलाई को सीटीडी ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब वह
लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। वह गुजरांवाला में दर्ज मामलों में जमानत
लेने के लिए जा रहा था जब उसे सीटीडी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। इसके
बाद उसे अज्ञात स्थान ले जाया गया था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया
जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत ने यह
भी कहा था कि इस मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी कर रिपोर्ट पेश की जाए।
हाफिज
सईद पर आतंकवादी गतिविधियां करने और इन गतिविधियों के लिए धन एकत्र करने
का आरोप लगाया गया है। उस पर एक जुलाई को आतंकी संगठन लश्करे तैयबा का
मुखिया होने और उसके साथ उसके छह अन्य साथियों पर आतंकवाद में शामिल होने
का आरोप लगाते हुए भी मुकदमे दर्ज किए गए थे। (आईएएनएस)
कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान
भाजपा नेता के साथ उदयपुर के आरोपी की तस्वीर वायरल, पार्टी ने संपर्क से किया इनकार
राहुल गांधी के छेड़छाड़ किए हुए वीडियो को साझा करने के लिए माफी मांगे भाजपा: कांग्रेस
Daily Horoscope