• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मॉस्को और वाशिंगटन यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध : क्रेमलिन

Moscow and Washington committed to solving Ukraine crisis: Kremlin - World News in Hindi

मॉस्को। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि मॉस्को और वाशिंगटन यूक्रेन संकट को हल करने के प्रयासों के साथ आगे बढ़ने की पारस्परिक इच्छा रखते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया जब रियाद में रूस और अमेरिकी अधिकारियों ने शांति वार्ता की।
पेस्कोव ने कहा कि दोनों देश शांतिपूर्ण समाधान के मार्ग पर चलने की 'इच्छा और तत्परता' रखते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक आपसी समझ है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में वर्तमान में अमेरिकी और रूसी प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही वार्ता के दौरान कई तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, "सामान्य तौर पर, समझौते से संबंधित कई विभिन्न पहलुओं पर अभी भी काम किया जाना बाकी है।"

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि वार्ता में 'ब्लैक सी इनिशिएटिव' की संभावित बहाली के बारे में भी विवरण शामिल होंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य काले सागर में युद्धविराम लागू कर समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पेसकोव ने दोहराया कि देश की सेनाएं यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश का पालन कर रही हैं।

बता दें अमेरिका और रूसी प्रतिनिधिमंडलों ने सोमवार को सऊदी अरब में वार्ता के एक नए दौर की शुरुआत की। वार्ता का उद्देश्य यूक्रेन में व्यापक युद्ध विराम की दिशा में आगे बढ़ना है।

वाशिंगटन व्यापक समझौते तक पहुंचने से पहले एक अलग 'काला सागर समुद्री युद्ध विराम समझौते' पर विचार कर रहा है। यह वार्ता, रविवार को सऊदी अरब में यूक्रेन के साथ अमेरिका की वार्ता के बाद हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों से बात करने के बाद तीन साल पुराने संघर्ष को समाप्त करने के अपने प्रयास को तेज कर दिया है।

व्हाइट हाउस का कहना है कि वार्ता का उद्देश्य काला सागर में समुद्री युद्ध विराम पर पहुंचना है, ताकि जहाजों का मुक्त आवागमन हो सके, हालांकि हाल के महीनों में यह क्षेत्र गहन सैन्य अभियानों का स्थान नहीं रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Moscow and Washington committed to solving Ukraine crisis: Kremlin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: moscow, kremlin, spokesman dmitry peskov, moscow, washington ukraine, russia us, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved