• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोरक्को में रमजान के दौरान नाइट कर्फ्यू का ऐलान

Morocco to impose night curfew during Ramadan - World News in Hindi

रबात| मोरक्को में कोरोनावायरस महामारी के प्रसार पर नकेल कसने के लिए मुसलमानों के पावन रमजान के महीने में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया गया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि रमजान के पहले ही दिन से देशभर में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा, जो रात के 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक लागू होगा।

बयान के मुताबिक, इस दौरान रात के आठ बजे से सभी व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी और ऐसा वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के मद्देनजर किया जा रहा है।

इसमें आगे कहा गया, वैज्ञानिक और तकनीकि समिति की सिफारिश के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है।

मोरक्को में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 499,025 है, जबकि 8,865 मरीज इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 485,708 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Morocco to impose night curfew during Ramadan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: morocco, impose, night, curfew, during, ramadan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved