• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शायद भगवान चाहते हैं, मैं अमेरिका को बचाऊं - डोनाल्ड ट्रंप

Maybe God wants me to save America: Donald Trump - World News in Hindi

न्यूयॉर्क, । पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान लेने की रविवार को दूसरी कोशिश की गई। उन्होंने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात की। कहा, "शायद भगवान चाहते हैं कि मैं इस देश को बचाऊं।" रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने बताया कि उन्हें गोल्फ खेलने के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी लेकिन वे समझ नहीं पाए कि क्या हुआ? उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने उन्हें गोल्फ कार्ट में डालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रंप ने कहा, "मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ गोल्फ खेल रहा था, यह रविवार की सुबह थी और बहुत शांतिपूर्ण, सुंदर मौसम था, अचानक हमने हवा में गोलियां चलने की आवाज सुनी।" उन्होंने बताया कि लगभग चार या पांच गोलियां चलीं लेकिन मैं कुछ समझ नहीं पाया।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "सीक्रेट सर्विस को तुरंत पता चल गया कि यह गोलियां थीं और उन्होंने मुझे पकड़ लिया।"
ट्रंप ने यह जानकारी सोमवार को एक्स स्पेसेस पर एक ऑनलाइन इंटरव्यू में दी।
ट्रंप ने कहा, "हम कार्ट्स में सवार हो आगे बढ़े। हम उस रास्ते से हट गए।"
पूर्व राष्ट्रपति ने सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि एजेंट्स ने 'शानदार काम किया, इसमें कोई शक नहीं।' उन्होंने कहा,"हमने जो गोलियां सुनीं, वे सीक्रेट सर्विस द्वारा चलाई गई थीं।"
ट्रंप ने कहा कि वह खेल (गोल्फ) जारी रखना चाहते थे, "लेकिन हमने यहां से चले जाने का फैसला किया।"
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जुलाई में हुई हत्या की नाकाम कोशिश के विपरीत, जिसमें दर्शकों में से एक व्यक्ति मारा गया था, इस बार "परिणाम बहुत बेहतर" रहा। पेंसिलवेनिया में एक खुले मैदान में आयोजित रैली में ट्रंप की हत्या का असफल प्रयास किया गया था।
ट्रंप ने उस महिला की तारीफ की, जो एक नागरिक है, जिसने कथित संभावित शूटर का पीछा किया और उसके वाहन की तस्वीरें लीं। उन्होंने कहा कि उसने 'अभूतपूर्व' काम किया।
राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, "कितने लोगों में इतनी समझ होगी कि वे उसका (आरोपी) पीछा करें और उसके ट्रक के पीछे की तस्वीरें लें, वह भी लाइसेंस प्लेट नंबर के साथ जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उस व्यक्ति का पता लगाने में मदद मिल सके।"
पूर्व राष्ट्रपति ने घटना में आरोपी रायन वेसली राउथ को 'बहुत खतरनाक व्यक्ति' कहा।
राउथ, ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने वाली एक राजनीतिक कार्रवाई समिति को दान दिया था और पार्टी के प्राथमिक चुनाव में भाग भी लिया था। उसने एक पुस्तक में लिखा था कि ईरान ट्रंप की 'हत्या करने के लिए स्वतंत्र' है।
राउथ को सोमवार को संघीय अदालत में पेश किया गया। उस पर अवैध रूप से बंदूक रखने और एसकेएस-स्टाइल राइफल पर से सीरियल नंबर मिटाने का आरोप लगाया गया। वह एक सजायाफ्ता अपराधी है।
इससे पहले फॉक्स न्यूज डिजिटल के साथ एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हमले के प्रयास के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, "राउथ ने बाइडेन और हैरिस की बयानबाजी पर विश्वास किया और उसी के अनुसार काम किया।"
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, 'उनकी बयानबाजी के कारण मुझ पर गोली चलाई जा रही है, जबकि मैं ही देश को बचाने वाला हूं।'
--आईएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maybe God wants me to save America: Donald Trump
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved