नई दिल्ली। भारत को इस साल जनवरी से लेकर जून के बीच रूस, अमेरिका और चीन समेत पांच देशों से हुए 4.3 लाख साइबर हमलों का निशाना बनाया गया है, जबकि भारत से 73,000 साइबर हमले हुए हैं। इस बात का खुलासा फिनलैंड की एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने किया है। एफ-सिक्योर के हनीपॉट डाटा के अनुसार, रूस, चीन, नीदरलैंड और जर्मनी ने भारत को 4,36,090 साइबर हमलों का निशाना बनाया है। यह भारत से हुए हमले से करीब 12 गुना अधिक है।
हनीपॉट मूल रूप से झांसा देने वाला सर्वर है जो किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के असली आईटी पर्यावरण का अनुसरण करता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रूस से भारत में सबसे ज्यादा 2,55,589 साइबर हमले हुए। इसके बाद अमेरिका से 1,03,458, चीन से 42,544, नीदरलैंड से 19,169 और जर्मनी से 15,330 हमले हुए।
वहीं, भारत के साइबर हमलावरों ने जिन देशों को निशाना बनाया उनमें पांच प्रमुख देश आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, यूके, जापान और यूक्रेन हैं। इन देशों में कुल 36,563 साइबर हमले किए गए।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope