• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेरू में 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप

Massive 6.9-magnitude quake jolts Peru - World News in Hindi

लीमा । पेरू के पुनो क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसमें जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेरू के भूभौतिकीय संस्थान (आईजीपी) ने कहा कि भूकंप गुरुवार सुबह 7.02 बजे दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र मेलगार प्रांत के अयाविरी शहर से 20 किमी उत्तर पूर्व में और 240 किमी की गहराई में था। नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि भूकंप मेलगर प्रांत के अयाविरी, असिलो और अजांगारो जिलों में और मध्यम रूप से ओरुरिलो, पुकारा, तिरापिता और सैन जोस में महसूस किया गया। आईजीपी अध्यक्ष हर्नाडो टवेरा ने कहा कि, "भूकंप की तीव्रता के बावजूद हमें नुकसान की कोई जानकारी नहीं है, हालांकि इसने बोलीविया की सीमा से लगे क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ा दी।"
इस बीच, प्रशासन ने मुख्य भूकंप के बाद आने वाले संभावित झटकों का सामना करने के लिए आबादी से शांत रहने का अपने ट्विटर अकाउंट पर आह्वान किया है, क्योंकि सरकार संभावित हताहतों या भौतिक क्षति के मूल्यांकन का समन्वय कर रही है।
पेरू, पैसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक क्षेत्र में स्थित है, जहां दुनिया की लगभग 85 प्रतिशत भूकंपीय गतिविधि दर्ज की जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive 6.9-magnitude quake jolts Peru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: massive 69-magnitude quake jolts peru, massive 69-magnitude quake jolts peru, earthquake, peru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved