• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुर्किना फासो में आतंकियों का नरसंहार, बर्बरतापूर्वक 35 नागरिकाें की हत्या

Massacre of terrorists in Burkina Faso, 35 civilians brutally murdered - World News in Hindi

औगाडौगू । उत्तरी बुर्किना फासो के सौम प्रांत में जिहादियों ने हमला करके 35 नागरिकों की हत्या कर दी, मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक बयान जारी करके कहा जिहादियों के एक बड़े समूह ने सौम प्रांत के आबिंर्डा में सैन्य टुकड़ी और नागरिकों पर एक साथ हमला किया।आतंकियों द्वारा की गई हिंसा कई घंटों तक चली। सेना ने कहा कि मंगलवार को जवाबी हमले में 7 सैनिक शहीद और 80 आतंकवादी मारे गए।
राष्ट्रपति काबोर ने पश्चिमी अफ्रीकी देश में 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
इस महीने की शुरुआत में, पूर्वी बुर्किना फासो में एक चर्च के अंदर बंदूकधारियों द्वारा गोलीबारी किए जाने की घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए थे। 2015 से बुर्किना फासो में जिहादी हमले बढ़े हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massacre of terrorists in Burkina Faso, 35 civilians brutally murdered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saum province of northern burkina faso, president roch mark christian cabour, west african country, रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved