• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान में पहली ट्रांसजेंडर समाचार वाचक बनीं मार्विया मलिक

Marvia Malik: Pakistan hires first transgender news anchor - World News in Hindi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक समाचार चैनल ने देश में पहली बार एक ट्रांसजेंडर समाचार वाचक नियुक्त किया है। पत्रकारिता में स्नातक मार्विया मलिक इससे पहले मॉडल भी रह चुकी हैं। मलिक ने बीबीसी उर्दू को बताया कि नियुक्ति की खबर सुनकर उनकी आखों में आंसू आ गए। उन्होंने तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को अपना पहला कार्यक्रम एक निजी टीवी चैनल ‘कोहिनूर टीवी’ पर प्रस्तुत किया। पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर को भेदभाव का सामना करना पड़ता है और उन्हें बहुत मुश्किल से काम मिलता है। आजीविका के लिए कुछ ट्रांसजेंडर तो भीख मांगने, नृत्य करने या वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर हो गए हैं। मलिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका काम पाकिस्तान में मौजूद ट्रांसजेंडर समुदाय को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे समुदाय के साथ समानता का व्यवहार होना चाहिए और किसी भी प्रकार का लैंगिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमें समान अधिकार मिलने चाहिए और हमें सामान्य नागरिक की मान्यता मिलनी चाहिए, न कि तीसरे लिंग के रूप में।’’ कोहिनूर के मालिक जुनैद अंसारी ने ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ को बताया कि मलिक को योग्यता के आधार पर चुना गया है, न कि लिंग के आधार पर। इसी महीने पाकिस्तानी संसद ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण तथा उन्हें उनकी लैंगिक पहचान का निर्धारण करने की अनुमति देने वाले एक अध्यादेश के पक्ष में मतदान किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marvia Malik: Pakistan hires first transgender news anchor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: transgender news anchor, marvia malik, pakistan, first transgender, news anchor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved