• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूस में विपक्षी नेता नावाल्नी गिरफ्तार

main opposition leader in russia alex navalni arrested in moscow - World News in Hindi

मॉस्को। रूस के मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी को भ्रष्टाचार विरोधी एक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नावाल्नी राजधानी मॉस्को में प्रदर्शन में शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को उन्हें ले जाने से रोकने की कोशिश भी की। नावाल्नी रूस में अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए जाने जाते हैं। उनके निशाने पर सत्ता के करीबी अधिकारी हैं। एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद से वो राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ चुनाव नहीं लड सकेंगे। नावाल्नी का कहना है कि ये मामला राजनीति से प्रेरित था। अपनी गिरफ़्तारी के बाद किए गए एक ट्वीट में उन्होंने साथी प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा-साथियों, मैं ठीक हूं। मुझे बाहर निकालने के लिए कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। मॉस्को की सडकों पर निकलो। हमारा मुद्दा भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-main opposition leader in russia alex navalni arrested in moscow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition leader, russia, alex, navalni , arrest, moscow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved