टोक्यो। जापान के उत्तरपश्चिमी तट पर रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के कारण कम से कम 26 लोग घायल हो गए। भूकंप के चलते भूस्खलन भी हुआ और कुछ इलाकों में बिजली नदारद हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, यामागाता प्रांत में 17 लोग घायल हो गए। निगाता और मियागी प्रांत में 4-4 और इशीकावा प्रांत में एक शख्स घायल हो गए। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि लोगों के लापता होने की कोई खबर नहीं है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने इमारतों के धवस्त होने की आशंका जताई है और अधिक भूस्खलन की चेतावनी दी है क्योंकि यमगाता और निगाता क्षेत्रों में इसी तरह के और भी कई भूकंप आने की आशंका है, वहीं, क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश होने की संभावना भी है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope