• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लंदन : 'नकाबपोश' बंदूकधारी ने मस्जिद के बाहर नमाज के दौरान गोली दागी

London: Masked gunman shoot firing during nawaz outside mosque - World News in Hindi

लंदन। पूर्वी लंदन की मस्जिद के बाहर रमजान की नमाज के दौरान एक गोली दागने के बाद मस्जिद परिसर में 'नकाबपोश' बंदूकधारी के घुसने के बाद सशस्त्र पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच की। समाचार पत्र द ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इलफोर्ड में सेवन किंग्स मस्जिद के नमाजी गुरुवार को जब रात की नमाज अदा कर रहे थे तभी उन्होंने एक गोली चलने की आवाज सुनी। स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या जांच में पता चला कि हैंडगन से अलक्षित फायर किया गया। किसी के घायल होने या मस्जिद की इमारत को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। वे इस घटना को 'आतंकवाद से संबंधित' नहीं मान रहे हैं।
उस शख्स के बारे में बताया गया कि उसने चेहरा ढक रखा था और वह मस्जिद में घुसा लेकिन लेकिन रात 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) उसके द्वारा फायर किए जाने से पहले मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों ने उसे खदेड़ दिया। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मुस्लिम काउंसिल के प्रवक्ता द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक बयान में मस्जिद के इमाम मुफ्ती सुहैल ने कहा कि संदिग्ध के इरादे का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने लोगों से 'अपुष्ट खबरों और अफवाहों को फैलाने से बचने के लिए' कहा। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि घटना में किसी के घायल नहीं होने से उन्होंने राहत महसूस किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-London: Masked gunman shoot firing during nawaz outside mosque
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: london bratain england terrorist attack masked gunman nawaz outside mosque seven kings mosque london police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved