• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

Landslide death toll rises to 12 in Indonesia - World News in Hindi

जकार्ता| इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में हुए भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वहीं आपदा के बाद लापता हुए 7 लोगों की तलाश की जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, उनका अभी इलाज चल रहा है। वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रवक्ता रादित्य जाति ने एक बयान में कहा, "7 ग्रामीण मंगलवार की रात से लापता हैं। भूस्खलन के कारण मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।"

अधिकारियों का मानना है कि पूर्वी जावा के नगंजुक जिले के नगेटोस में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इस आपदा के कारण 180 से ज्यादा ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। 100 से ज्यादा लोगों को मजबूरी में अपने घर छोड़कर आश्रय घरों में रहना पड़ रहा है। बता दें कि इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में अक्सर भूस्खलन होते हैं और बाढ़ आती है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Landslide death toll rises to 12 in Indonesia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: landslide, death, toll rises, 12, indonesia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved