• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लाहौर पुलिस ने 279 अप्राकृतिक मौतों के मामले में जांच शुरू की

Lahore Police begins investigation in 279 unnatural deaths - World News in Hindi

लाहौर| पुलिस ने लाहौर में साल 2020 में 279 अप्राकृतिक मौतों की जांच शुरू की है। यह जानकारी सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट से मिली। डॉन न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है, "पुलिस ने 279 अप्राकृतिक मौतों में लंबित पूछताछ को ऑपरेशन विंग से जांच में शिफ्ट कर दिया है।" रिपोर्ट में आगे कहा गया, "राजधानी शहर के पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) द्वारा पुलिस की दोनों शाखाओं के डीआईजी की सिफारिशों पर आत्महत्या, आकस्मिक, अप्राकृतिक और संदिग्ध मौतों की जांच के लिए एक निर्देश जारी किया गया है।" रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल लाहौर जिले में ऐसी परिस्थितियों में 279 लोग मारे गए थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डॉन को बताया कि, यह पहल यह पता लगाने के लिए शुरू की गई है कि 279 लोग की मौत कैसे हुई थी, आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या के कारण ये मारे गए थे।
उन्होंने कहा, "अप्राकृतिक मौत के मामले में परिस्थितियों को समझने और जांचने की जरूरत है, जिससे उन्हें न्याय मिल सके।"
डॉन के साथ उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, 279 पीड़ितों में से 251 पुरुष, 23 महिलाएं और 5 बच्चे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lahore Police begins investigation in 279 unnatural deaths
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lahore, police begins, investigation, 279 unnatural, deaths, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved