• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिली में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट जुलाई के बाद से सबसे अधिक

Kovid-19 positivity rate in Chile highest since July - World News in Hindi

सैंटियागो| चिली में कोविड-19 के लिए पीसीआर परीक्षणों की पॉजिटिविटी दर 11.01 प्रतिशत है, जो देश में 26 जुलाई के बाद से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में चिली में कोरोना के 3,958 नए मामले और 24 नई मौतें दर्ज हुई हैं। यहां संक्रमितों और मृतकों की कुल संख्या क्रमश: 867,949 और 21,206 है। चिली के स्वास्थ्य मंत्री एनरिक पेरिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश के तीन क्षेत्रों में पिछले सात दिनों में मामलों की संख्या में कमी आई है। हालांकि उन्होंने सैंटियागो मेट्रोपॉलिटन, नुबल, बिओबिओ और लॉस रिओस में बीते एक हफ्तों से मामलों में बढ़त होने की भी बात कही है।
इस दक्षिण अमेरिकी देश में हाल के हफ्तों में कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि देखने को मिली है। इस दौरान गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खोले गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kovid-19 positivity rate in Chile highest since July
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kovid-19, positivity, rate, chile, highest, since july, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved