• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी समारोह में हमला करके न‍िर्दोषों की जान लेना अमेरिका की क्रूरता, ईरान दृढ़ता से जवाब देगा: इस्माइल बाघेई

Killing innocent people by attacking a wedding ceremony is an act of US brutality; Iran will respond firmly: Esmaeil Baghaei - World News in Hindi

ईरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिकी हमलों के जवाब में चेतावनी दी कि ईरान इन क्रूर घटनाओं का दृढ़ता से जवाब देगा। उन्‍होंने चुप रहने वाली सरकारों व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। बाघेई ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीरिक के कुहेस्ताक में एक शादी समारोह के दौरान रिहायशी घर पर हमले में 50 से ज्यादा निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं। ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्‍माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में बताया क‍ि ईरान के खिलाफ अमेरिका की ओर से किए गए अत्याचारों की सूची में अब एक और दुखद घटना जुड़ गई है। मंगलवार रात सीरिक के कुहेस्ताक में एक रिहायशी घर पर हमला किया गया, जबकि वहां परिवार शादी का जश्न मना रहे थे। इस हमले में 50 से अधिक निर्दोष पुरुष, महिलाएं और बच्चे मारे गए और घायल हुए।
उन्‍होंने कहा क‍ि इस घटना को मिनाब, लामेर्द, केशम और अन्य स्थानों पर हुई पिछली घटनाओं से अलग नहीं देखा जा सकता। न ही इसे उन सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों से अलग माना जा सकता है, जिनके लिए भ्रामक वजहें पेश की गई थीं।
बयान में कहा गया कि बम से भी ज्यादा खतरनाक बात बमबारी को सामान्य मान लेना है, और चुप्पी से भी ज्यादा खतरनाक है उस चुप्पी को वैधता का रूप दे देना।
उन्‍होंने कहा क‍ि ईरान इन क्रूर घटनाओं का दृढ़ता से जवाब देगा। साथ ही, जो सरकारें और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं ऐसी घटनाओं पर चुप रहती हैं या उन्हें सही ठहराने की कोशिश करती हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि उनकी चुप्पी तटस्थता नहीं है।
बयान में कहा गया कि जब गैरकानूनी हमलों और गंभीर अपराधों को राजनीतिक सुविधा के लिए नजरअंदाज किया जाता है या उन्हें सही ठहराया जाता है, तो अपराध की निंदा करने और उसे सामान्य बना देने के बीच की रेखा मिट जाती है।
बाघेई ने कहा कि जो लोग आज चुप हैं, वे कल इसके परिणामों से अछूते नहीं रहेंगे। अन्याय को नजरअंदाज करने से वह रुकता नहीं है, बल्कि ऐसा करने से उसे अंजाम देने वालों का हौसला और बढ़ता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Killing innocent people by attacking a wedding ceremony is an act of US brutality; Iran will respond firmly: Esmaeil Baghaei
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: esmaeil baghaei, iran, us, iranian foreign ministry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved