नैरोबी। केन्या के पर्यटकों की आवाजाही इस साल अक्टूबर के पहले 10 महीनों में बढ़कर 663,036 हो गई, जबकि 2020 में इसी समय में 470,971 लोगों का आगमन हुआ था, ये जानकारी सरकारी आंकड़ों से सामने आई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट की अनुसार, केन्या पर्यटन बोर्ड (केटीबी) ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी बाजार ने केन्या में लोगों की सबसे ज्यादा आवाजाही दर्ज की, जिसमें 108,072 पर्याटकों ने देश में प्रवेश किया। युगांडा में 59,979 (9.0 प्रतिशत) के साथ दूसरे और तंजानिया 58,946 (8.9 प्रतिशत)के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इसने कहा कि यूके का बाजार भारत और चीन के बाद चौथे स्थान पर है।
केटीबी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र ने अपने कर्मचारियों के टीकाकरण में तेजी लाई है।
केटीबी के अनुसार, घरेलू यात्रा में वृद्धि होने से वैश्विक पर्यटन के पीछे रहने की उम्मीद है जबकि 2022 में इसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। (आईएएनएस)
शिंदे गुट ने आदित्य ठाकरे को छोड़कर शिवसेना के 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की
वरिष्ठ नौकरशाहों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा की छवि खराब, सुधार लाएंगे : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
यूपी : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर स्पष्टीकरण मांगा
Daily Horoscope