• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉर्डन के राजा, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में युद्धविराम के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का आह्वान किया

Jordans king, UN chief call for international efforts for ceasefire in Gaza - World News in Hindi

अम्मान । जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने गाजा पट्टी में तत्काल युद्धविराम तक पहुंचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया है। जॉर्डन के रॉयल हाशमाइट कोर्ट ने एक बयान में यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ फोन पर बातचीत में जॉर्डन के राजा ने यह टिप्पणी की। उन्होंने घिरे इलाके में भोजन, दवा, पानी और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए गाजा में मानवीय संघर्ष विराम की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय प्रयास तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन के राजा ने गाजा के लिए राहत सेवाएं प्रदान करने में संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्‍लेख करते हुये युद्धग्रस्त इलाके में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के संचालन के लिए निरंतर समर्थन का आह्वान किया।
उन्होंने दोहराया कि दो-राष्‍ट्र समाधान पर आधारित राजनीतिक समाधान ही हमास-इजरायल संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jordans king, UN chief call for international efforts for ceasefire in Gaza
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amman, jordan, king, abdullah ii, royal hashemite court, gaza, antonio guterres, united nations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved