• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाए नए एकतरफा प्रतिबंध

टोक्यो। जापान सरकार ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के मद्देनजर कदम उठाते हुए शुक्रवार को उत्तर कोरिया पर नए एकतरफा प्रतिबंध लगाए हैं। इन नए प्रतिबंधों में प्योंगयांग की कंपनियों की संपत्तियां फ्रीज करना भी शामिल है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जापान द्वारा उत्तर कोरिया पर की गई दंडात्मक कार्यवाहियों की लंबी सूची से इतर ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

जापान पहले ही उत्तर कोरिया की विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और किम जोंग उन शासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसके साथ ही दोनों देशों के नागरिकों के एक-दूसरे के देशों में आवाजाही पर भी रोक है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि सरकार ने उत्तर कोरिया की 19 और कंपनियों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। इसमें वित्तीय सेवाओं की कंपनियां, कोयला और तेल व्यापारी, जहाज और विदेशों में कामगारों की सप्लाई करने वाली कंपनियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Japan expands unilateral sanctions against North Korea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: japan, north korea, nuclear and missile programmes, chief cabinet secretary yoshihide suga, un security council, north korea kim jong un, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved