• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इजरायल वॉर कैबिनेट ने आईडीएफ को सिनवार और मोहम्मद डेफ को सुरक्षित पकड़ने का दिया आदेश

Israeli War Cabinet orders IDF to safely capture Sinwar and Mohammed Deif - World News in Hindi

तेल अवीव । इजराइल वॉर कैबिनेट की शुक्रवार देर रात हुई बैठक में इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) को हमास के सैन्य प्रमुख याह्या सिनवार और उनके डिप्टी मोहम्मद डेफ को सुरक्षित पकड़ने और रफा क्षेत्र में आक्रमण में तेजी लाने का आदेश दिया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने दक्षिण इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले दो हमास नेताओं को सुरक्षित पकड़ने के लिए दबाव डाला है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इजरायली खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि सिनवार और डेफ पांच किलोमीटर की दूरी पर खान यूनिस और रफा क्षेत्र के बीच अलग-अलग टनल नेटवर्क में हैं।
इजरायली सैन्य खुफिया ने यह भी बताया है कि हमास के दोनों सैन्य नेता इजरायली बंधकों से घिरे हुए हैं। सिनवार और डेफ के सटीक स्थानों पर विशेष खुफिया जानकारी के बाद हमला किया जाएगा।
इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से गाजा को आईडीएफ के पूर्ण नियंत्रण में लाने के लिए सिनवार की हत्या का आह्वान किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Israeli War Cabinet orders IDF to safely capture Sinwar and Mohammed Deif
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohammed deif, idf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved