• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संघर्ष विराम वार्ता फेल होने के बाद रफा पर इजरायल का हमला तेज

Israeli attack on Rafah intensifies after ceasefire talks fail - World News in Hindi

गाजा, । मिस्र के काहिरा में इजरायल-हमास संघर्ष विराम वार्ता विफल होने के बाद इजरायल ने गाजा के सबसे दक्षिणी शहर रफा पर भारी बमबारी शुरू कर दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि अभी ये पता नहीं चला है कि इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं। रफा में कुवैत अस्पताल का संचालन काफी हद तक बंद हो गया है।
फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि रफा में इजरायली बमबारी तेज होने के बाद लगभग एक लाख दस हज़ार लोग रफा से भाग गए हैं।
कहा गया है कि रफा में 34 यूएनआरडब्ल्यूए चिकित्सा सुविधाओं में से दस को बंद करने के लिए मजबूर किया गया और क्षेत्र में तीन स्वास्थ्य केंद्र कम क्षमता पर काम कर रहे हैं।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Israeli attack on Rafah intensifies after ceasefire talks fail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israeli news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved