• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इजराइली सेना का गाजा पर हवाई हमला

Israeli army air raid on Gaza - World News in Hindi

जेरूसलम। एस्केलॉन शहर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अभियान कार्यक्रम को बीच में रद्द करने के लिए गाजा द्वारा रॉकेट दागे जाने के कुछ ही घंटों के बाद गुरुवार को इजरायली सेना ने गाजा पर हवाई हमला किया। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हमास के आतंकवादी समूह के सैन्य परिसरों सहित इससे जुड़े कई ठिकानों पर हमला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमला बुधवार को किए गए रॉकेट हमले का जवाब था। हालांकि गाजा के अधिकारियों ने हताहतों की किसी तरह की रिपोर्ट जारी नहीं की, क्योंकि जहां हमला हुआ था, वह स्थान खाली था। आईडीएफ ने कहा कि रॉकेट को इजरायली आइरन डोम मिसाइल सुरक्षा सिस्टम से मार गिराया गया था।
एस्केलॉन में उस समय नेतन्याहू अभियान कार्यक्रम के बीच में थे और वहां दर्जनों समर्थक मौजूद थे, जहां से उन्हें हटाया गया।
द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा दूसरी बार हुआ है जब नेतन्याहू को दक्षिण में एक अभियान के दौरान रोकने के लिए गाजा से रॉकेट दागी गई है, इससे पहले सितंबर में इसी तरह के हमले की कोशिश की गई थी।
सितंबर में चुनाव से मात्र 1 सप्ताह पहले अशदोद और एस्केलॉन में गाजा से 2 रॉकेट दागे गए थे। उस दौरान नेतन्याहू लोगों को लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Israeli army air raid on Gaza
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israeli prime minister benjamin netanyahu, the times of israel, israeli iron dome missile security system, city of escalon, israeli defense force idf, बेंजामिन नेतन्याहू\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved