• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीरिया में मिसाइल हमले के लिए इजरायल जिम्मेदार

दमिश्क। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने राजधानी दमिश्क के दक्षिण में सीरियाई ठिकानों को निशाना बनाने में इजरायल का हाथ होने की शुक्रवार को पुष्टि की। सरकारी समचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि दमिश्क के दक्षिण में किस्वेह शहर में सीरियाई ठिकानों पर इजरायल ने हमला किया। सीरिया के राष्ट्रीय टीवी ने गुरुवार शाम को कहा कि सीरियाई वायुरक्षा मिसाइलों ने एक लड़ाकू मिसाइल हमले का जवाब दिया और दुश्मन के लक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है और विदेशी हमला अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। हालांकि, लंदन स्थित 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' ने कहा कि एक हथियार डिपो पर मिसाइल हमला किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Israel responsible for missile attack in Syria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israel responsible, missile attack, syria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved