• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 : इजरायल में सामने आए 79 नए मामले

Israel reports 79 new COVID-19 cases, highest since May 2 - World News in Hindi

यरुशलम । इजरायल में कोरोनावायरस महामारी के 79 नए मामले सामने आए हैं। 2 मई के बाद से यह सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने आंकड़े जारी करते हुए कहा, "देश में 79 नए मामलों के साथ ही कोविड-19 महामारी से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 16 हजार 872 पहुंच गई है। हालांकि, उपचार के बाद स्वस्थ हुए 109 नए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हुए लोगों का कुल आंकड़ा भी बढ़कर 14 हजार 679 हो गया है।" इजरायल में तीन नई मौतों के बाद कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 284 हो गया है। वर्तमान में 106 मरीजों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। यहां पहले 41 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। हालांकि, अब केवल 37 लोगों की स्थिति ही चिंताजनक है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिनिस्ट्री के हवाले से कहा, "हमने घातक रेस्पिरेटरी डिजीज (श्वसन रोग) के साथ नए संक्रमणों में असामान्य वृद्धि से निपटने के लिए नए कदमों पर विचार किया है।"
मिनिस्ट्री ने जनता से अपील कर कहा है कि वह स्थिति को हलके में न लते हुए जारी गाइडलाइंस के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग और स्वच्छता सुनिश्चित करने जैसे नियमों का पालन करें।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Israel reports 79 new COVID-19 cases, highest since May 2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israel, israel reports 79 new covid-19 cases, may 2, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved