• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इराकी अदालत ने सैनिकों की सामूहिक हत्या के लिए 14 आतंकवादियों को दी मौत की सजा

Iraqi court sentences 14 terrorists to death for mass killing of - World News in Hindi

बगदाद| इराक की एक अदालत ने 2014 में सलाहुद्दीन प्रांत की राजधानी तिकरित पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे में किए गए हमले में करीब 1,700 सैनिकों की सामूहिक हत्या के मामले में 14 आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई है। इराकी सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने एक बयान में कहा, केंद्रीय आपराधिक न्यायालय ने 14 आतंकवादी अपराधियों को स्पाईचर नरसंहार में शामिल होने की पुष्टि करने के बाद फांसी देने का फैसला सुनाया। जून 2014 में, आईएस समूह के नेतृत्व में सशस्त्र सुन्नी आतंकवादियों ने इराकी सुरक्षा बलों पर हमला किया था और सरकारी सैनिकों द्वारा अपनी चौकियों और सैन्य उपकरणों को छोड़ने के बाद देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लगभग 1,700 सैनिक का आईएस द्वारा अपहरण कर लिया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
आतंकी समूह ने बाद में वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उसके आतंकवादी दर्जनों सैनिकों को ट्रकों पर लादते हुए नजर आ रहे है।
कुछ को दजला नदी के किनारे तक घसीटते हुए और सिर में गोली लगने के बाद पानी में फेंकते हुए दिखाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Iraqi court sentences 14 terrorists to death for mass killing of
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iraqi terrorists soldiers killing court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved