• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईरान ने दी चेतावनी , हमला किया तो अमेरिका और इजरायल बनेंगे निशाना

Iran warns, America and Israel will be targeted if attacked - World News in Hindi

तेहरान। ईरान रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने कहा कि अगर ईरान को धमकाया गया तो वे इजरायल के शहरों पर मिसाइल से हमला कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने यह भी कहा कि वे अमेरिका द्वारा ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समाप्त करने के दबाव के बावजूद देश की रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाते रहेंगे। ईरान के एक वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्ला अहमद खातेमी ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके देश पर इजरायल और अमेरिका द्वारा हमला किया गया तो, ईरान उसका माकूल जवाब देगा। खातेमी ने तेहरान में ईद की नमाज में लोगों से कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता असंभव है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कहते हैं कि वार्ता के दौरान वे जो कह रहे हैं, उसे स्वीकार करना होगा। यह वार्ता नहीं तानाशाही है।
ईरान तानाशाही के खिलाफ खड़ा होगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई इससे पहले परमाणु समझौते पर ट्रंप के बिना शर्त वार्ता के प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा चुके हैं कि अगर वे (अमेरिकी) मिलना चाहते हैं तो ठीक है, अगर वे नहीं मिलना चाहते तो वह इसकी जरा सी भी परवाह नहीं करते।
खातेमी ने कहा कि ‘ईरान के साथ युद्ध की कीमत काफी ऊंची होगी।’ उन्होंने साथ ही कहा कि अगर अमेरिका उनके देश को जरा सी भी हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा तो अमेरिका और क्षेत्र में इसके सहयोगी देश इजरायल को निशाना बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Iran warns, America and Israel will be targeted if attacked
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iran, america, israel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved