• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लेबनान पर हमले के बाद होर्मुज से टैंकर गुजरने पर ईरान ने लगाई रोक

Iran Halts Tanker Traffic Through Strait of Hormuz Following Attack on Lebanon - World News in Hindi

तेहरान। लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले के बाद ईरान ने होर्मुज को लेकर बड़ा फैसला किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई के तहत होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर हिज्बुल्लाह ने भी चेतावनी दी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो "समझौता टूट सकता है।" संगठन का कहना है कि अगर इजरायल ने हमले जारी रखे, तो जवाब दिया जाएगा। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार, कई शिपिंग सोर्स के मुताबिक, ईरानी नेवी ने तेहरान की इजाजत के बिना होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को तबाह करने की धमकी दी है, और यह भी कहा है कि पानी के रास्ते से ट्रांजिट बंद रहेगा।
मैसेज में कहा गया, “समुद्र में जाने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को... टारगेट करके तबाह कर दिया जाएगा।”
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है।
फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और यूएस के बीच सीजफायर लागू होने के बाद आज सुबह दो तेल टैंकरों को स्ट्रेट से गुजरने दिया गया। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, “लेबनान पर इजरायली हमलों के साथ ही, होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों का गुजरना रोक दिया गया है।”
इस बीच इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक वीडियो बयान जारी कर लेबनान पर 'सरप्राइज अटैक' की जानकारी दी। काट्ज ने कहा कि मिलिट्री ने बुधवार को लेबनान में सैकड़ों हिज्बुल्लाह सदस्यों को टारगेट किया।
काट्ज ने कहा, “आईडीएफ ने लेबनान में कमांड सेंटर्स पर सैकड़ों हिज्बुल्लाह लड़ाकों पर सरप्राइज स्ट्राइक किया। ऑपरेशन बीपर्स के बाद हिज्बुल्लाह को यह सबसे बड़ा झटका है।” बीपर्स 2024 का वो पेजर बम हमला था जिसे इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ अंजाम दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Iran Halts Tanker Traffic Through Strait of Hormuz Following Attack on Lebanon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iran hormuz strait, israel lebanon conflict, hezbollah warning, oil tanker ban, middle east tension, israel strike lebanon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved