• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, माउंट मेरापी से निकला लावा

Indonesia volvano Mount Merapi emits hot clouds - World News in Hindi

जकार्ता| इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी से लावा फूट पड़ा। इसकी जानकारी भूवैज्ञानिक आपदा प्रौद्योगिकी अनुसंधान और विकास केंद्र ने बुधवार को दी। केंद्र के प्रमुख हानिक हुमैदा ने कहा, "गर्म लावों का पहला विस्फोट (स्थानीय समयानुसार) तड़के 3:16 बजे हुआ, जिसमें गरमागरम लावा 1,500 मीटर की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम में 129 सेकंड के लिए बह रहा था।" मध्य जावा और योग्याकार्ता प्रांतों के बीच सीमा पर स्थित ज्वालामुखी अब तीसरे खतरे के स्तर की स्थिति में है। केंद्र ने लोगों से ज्वालामुखी सामग्री के उत्सर्जन से बचने के लिए क्रेटर से तीन किमी के दायरे में खतरे के क्षेत्र में नहीं जाने का अनुरोध किया है।
अधिकारियों ने लोगों से लावा के प्रवाह और मेरापी से बहने वाली नदियों जैसे कुनिंग, बोयोंग, बेडोग, क्रासक, बेबेंग और पुतिह नदियों से बहने वाले गर्म लावों से बचने के लिए भी कहा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indonesia volvano Mount Merapi emits hot clouds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indonesia, volvano, mount, merapi, emits, hot clouds, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved