• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया में भूकंप से 82 लोगों की मौत, सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

Indonesia earthquake: at least 82 dead after quake strikes Lombok - World News in Hindi

जकार्ता। इंडोनेशिया के लॉमबोक में रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता के भूकंप से 82 लोगों की मौत हो गई। बीबीसी के मुताबिक, रविवार को आए इस भूकंप में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र लॉमबोक के उत्तरी तट के पास सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और घरों की बिजली गुल हो गई है।

इंडोनेशिया में एक सप्ताह पहले भी भूकंप आया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई लेकिन इसे कुछ ही घंटों बाद हटा लिया गया।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि लॉमबोक के मुख् शहर मतारा में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर खराब निर्माण सामग्री से तैयार की गई थीं। मताराम के कई घरों में बिजली गुल है। इमाम नाम के एक स्थानी नागरिक ने बताया कि बाली के देनपसार में मुख्य अस्पताल से मरीजों को बाहर निकालना पड़ा है।

बाली में भी कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया, उस समय सिंगापुर के गृहमंत्री के.शणमुगम सुरक्षा कॉन्फ्रेंस के लिए लॉमबोक में थे। उन्होंने फेसबुक पर इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, ‘‘खड़ा होना भी मुश्किल लग रहा था।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indonesia earthquake: at least 82 dead after quake strikes Lombok
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indonesia earthquake, dead, quake strikes lombok, indonesia, earthquake, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved