• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया: पहाडी से टकराया हेलीकॉप्टर, 8 की मौत

Indonesia: 8 killed in helicopter crash as Sileri Crater erupts - World News in Hindi

जकार्ता। इंडोनेशिया में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टार में सवार 8 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार को मध्य जावा के तेमांगंग जिले में उस समय हुई, जब हेलीकॉप्टर पहाडी से टकरा गया। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल से बचावकर्मियों ने आठ शवों को बरामद किया है। राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता मरसूडी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर डिएंग ज्वालामुखी के फटने के दौरान लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने पहुंचा था कि अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चालक दल के चार सदस्यों के साथ चार बचावकर्मी भी सवार थे। सभी आठों शवों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें गोटोट सुब्रोतो नौसेना अस्पताल ले जाया गया है। मरसूडी ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा आयोग मामले की जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indonesia: 8 killed in helicopter crash as Sileri Crater erupts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indonesia, 8 killed in helicopter crash, sileri crater erupts helicopter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved