• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत में भूख गंभीर समस्या, ग्लोबल हंगर इडेक्स में 100वें स्थान पर पहुंचा

वाशिंगटन। भूख भारत में गंभीर समस्या है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भी भारत 100वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में भारत पिछले साल से तीन पायदान नीचे खिसक गया है। पिछले वर्ष भारत 119 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 97वें पायदान पर था। इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 31.4 स्कोर के साथ भारत का साल 2017 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स अंक ऊंचाई की तरफ और गंभीर श्रेणी में है।

साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों में कुपोषण की उच्च दर से देश में भूख का स्तर इतना गंभीर है और सामाजिक क्षेत्र को इसके प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया इस साल ग्लोबल हंगर इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indias hunger problem is worse, India 100th on global hunger index
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hunger problem in india, global hunger index, is worse, india on 100th in global hunger index, ifpri report, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved