• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय मूल के ड्राइवर पर ऑस्ट्रेलिया में खतरनाक ड्राइविंग का आरोप, 4 की हुई थी मौत

Indian-origin driver accused of dangerous driving in Australia, 4 killed - World News in Hindi

मेलबर्न | ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में भारतीय मूल के 41 साल के एक शख्स पर खतरनाक ड्राइविंग के चार आरोप लगाए गए हैं। इसमें पंजाब के चार लोगों की मौत हो गई थी। एसबीएस पंजाबी चैनल ने बताया कि हरिंदर सिंह रंधावा इस महीने की शुरूआत में शेपार्टन के पास पाइन लॉज में प्यूजो गाड़ी चला रहे थे, जिसमें चार लोग बैठे हुए थे। उसने अपनी गाड़ी टोयोटा हाइलक्स गाड़ी में टक्कर मार दी। रंधावा 8 जून को मेलबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होंगे। पुलिस ने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने सीटबेल्ट पहनी हुई थी।
मृतकों की पहचान मुक्तस्तर निवासी हरपाल सिंह, जालंधर निवासी भूपिंदर सिंह, तरनतारन निवासी बलजिंदर सिंह और किशन सिंह के रूप में हुई है।
मेलबर्न के एक सोशल वर्कर फूलविंदरजीत सिंह ग्रेवाल ने एसबीएस पंजाबी को बताया, वे पंजाब राज्य के थे और वे अपने परिवार से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया आए हुए थे।
टोयोटा हाइलक्स का 29 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और पुलिस की सहायता के लिए आगे आया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian-origin driver accused of dangerous driving in Australia, 4 killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian, australia, punjab, harpal singh, bhupinder singh, baljinder singh, kishan singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved