• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय हज मिशन ने तैनात की सहायता टीम, मीना यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की करेगी मदद

Indian Haj Mission deployed support team, will help pilgrims during Mina Yatra - World News in Hindi

रियाद । सऊदी अरब में हज यात्रा जारी है। भारतीय हज यात्री मक्का से मीना की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच, भारतीय हज मिशन ने तीर्थयात्रियों की मीना यात्रा के लिए सहायता दलों को तैनात किया है। भारतीय हज तीर्थयात्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हज यात्रियों का मीना के लिए प्रस्थान शुरू हो गया है। 'टीम इंडिया' के अधिकारी भारतीय हज यात्रियों को मीना के निर्धारित कैंपों तक परिवहन सेवाओं के लिए सहायता कर रहे हैं।" केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज करने वाले भारतीय यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इस साल हज करने वाले सभी भारतीय यात्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा हज मिशन, अधिकारियों और टीमों के नेतृत्व में, सऊदी प्रशासन के साथ पूरी तरह तैयार है। प्रशासनिक और चिकित्सा टीमें मीना के सभी कैंपों में मौजूद रहेंगी। किसी भी सहायता के लिए हज सुविधा ऐप या टोल-फ्री नंबर का उपयोग करें। आपका हज सुगम, धन्य और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण हो।"
इससे पहले, सोमवार को भारत के सऊदी अरब में राजदूत सुहेल एजाज खान ने मुख्य अनुष्ठानों से पहले भारतीय हज यात्रियों को संबोधित किया। उन्होंने शुभकामनाएं दीं और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया, साथ ही प्रशासनिक और चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति पर जोर दिया।
इस बीच, जेद्दा के भारत के महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी ने मशाएर क्षेत्र (मीना का टेंट शहर और मुजदलिफा और अराफात के मैदान) में भारतीय हज यात्रियों के लिए चिकित्सा देखभाल और सहायता की व्यवस्थाओं पर एक ब्रीफिंग की अध्यक्षता की।
इस सत्र में भारतीय हज काउंसलर मुहम्मद अब्दुल जलील और हज 2025 के लिए तैनात 'टीम इंडिया' के अधिकारियों, डॉक्टरों और नर्सों ने हिस्सा लिया।
पिछले हफ्ते, हज यात्रा पर गए भारतीयों ने भारत सरकार द्वारा दी गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं की गुणवत्ता की सराहना की, जो सऊदी अरब में सभी के लिए एक सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करती हैं।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से हज 2025 के लिए गए भारतीय तीर्थयात्री भारत सरकार के प्रबंधन और वहां दी जा रही सुविधाओं से बहुत खुश हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक हज यात्री के लिए यात्रा आरामदायक और सम्मानजनक हो।"
इसके अलावा, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने भी केंद्र सरकार के समर्पित प्रयासों पर प्रकाश डाला, जो तीर्थयात्रियों के लिए एक सुगम और सफल हज यात्रा सुनिश्चित करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Haj Mission deployed support team, will help pilgrims during Mina Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian haj mission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved