संयुक्त राष्ट्र| महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय पर्यावरण और अर्थशास्त्र विशेषज्ञ लिगिया नोरोन्हा को सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वह इस पद पर एक अन्य भारतीय सत्य त्रिपाठी की जगह काबिज होंगी।
यह नोरोन्हा के लिए एक पदोन्नति है, जो नैरोबी में स्थित यूएनईपी के इकॉनमी डिवीजन की निदेशक हैं।
नोरोन्हा भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में संसाधनों, ऊर्जा और जलवायु सुरक्षा से संबंधित मामलों से भी जुड़ी रही हैं।
उन्होंने एशियाई ऊर्जा संस्थान के सचिव और अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता भागीदारी के समन्वयक के रूप में भी काम किया है और मानव स्वास्थ्य के लिए पारिस्थितिक तंत्र ²ष्टिकोण पर अंतर्राष्ट्रीय विकास अनुसंधान केंद्र, कनाडा के साथ काम किया है।
नोरोन्हा के पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट के साथ-साथ सी यूज लॉ, अर्थशास्त्र और नीति में मास्टर डिग्री है और मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं।
पिछले सप्ताह एक अन्य भारतीय ऊषा राव-मोनारी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की अंडर सेक्रेटरी जनरल व और एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया था।
--आईएएनएस
साबरमती TO नैनी जेल : यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंची, काफीला नैनी जेल से 50 किमी दूर
सलमान खान को धमकी देने वाले जोधपुर के शख्स को 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची...देखे तस्वीरें
Daily Horoscope