• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहामास में भारतीय-अमेरिकी छात्र की बालकनी से गिरकर मौत

Indian-American student dies after falling from balcony in Bahamas - World News in Hindi

बॉस्टन | बहामास में एक भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। मैसाचुसेट्स स्थित श्रूजबरी के मूल निवासी गौरव जयसिंह, बेंटले यूनिवर्सिटी के छात्र थे और सीनियर क्लास ट्रिप पर थे। रॉयल बहामास पुलिस बल ने पहले इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा था कि जयसिंह अपने होटल में अन्य रूममेट्स के साथ थे और अचानक ऊपरी मंजिल की बालकनी से गिर गए थे। जयसिंह डेल्टा सिग्मा पाई बिरादरी और यूनिवर्सिटी के साउथ एशियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्य थे। बेंटले यूनिवर्सिटी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर छात्र की दुखद मौत पर शोक जताया। यूनिवर्सिटी की तरफ से एक्स पर लिखा गया, "पिछले कुछ दिन मुश्किल भरे रहे हैं और हमारा समुदाय गौरव जयसिंह (उम्र 25) की दुखद मौत पर भावनात्मक रूप से आहत है। हमारी संवेदनाएं गौरव के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। हम स्नातक दीक्षांत समारोह में गौरव को सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं।"
पुलिस ने रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "पैराडाइज आइलैंड पर संयुक्त राज्य अमेरिका के एक पुरुष की मौत के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू की गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात 10:00 बजे के आसपास तक पीड़ित अपने होटल के कमरे में अन्य साथियों के साथ थे। फिर वे गलती से ऊपर की बालकनी से गिरे और फिर निचली मंजिल पर उन्हें बेहोश पाया गया। आपातकालीन स्थिति में छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी जांच हुई। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी मौत अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई थी। घटना की जांच जारी है।"
बेंटले विश्वविद्यालय ने अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एबीसी न्यूज़ को दिए बयान में कहा, "हम गौरव के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएँ साझा करते हैं। जबकि स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि गौरव गलती से बालकनी से गिर गया। हम उसके परिवार की गोपनीयता का सम्मान करते हुए बाद में और जानकारी आपसे साझा करेंगे।"
बयान में आगे कहा गया, "यह हमारे समुदाय के लिए बहुत बड़ी त्रासदी है। बेंटले प्रभावित लोगों के लिए संसाधन उपलब्ध करा रहा है और जिन लोगों को सहायता की आवश्यकता है, उन्हें विश्वविद्यालय के परामर्श केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian-American student dies after falling from balcony in Bahamas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian-american student, bahamas, indian, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved