द हेग। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि कई वैश्विक मुद्दों पर भारत तथा नीदरलैंड की सोच समान है। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट के साथ यहां जारी एक संयुक्त बयान में मोदी ने कहा, आज की तारीख में दुनिया एक-दूसरे पर निर्भर तथा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। यह स्वाभाविक है कि हम न केवल द्विपक्षीय मुद्दों, बल्कि कई वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साल 2017 को दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय प्रवासियों के माध्यम से जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क का माध्यम व सेतु हैं। मोदी दिन में बाद में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने वाले हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope