इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान में नियुक्त यूरोपीय देशों के राजनयिकों से एक मुलाकात में कश्मीर मुद्दे का रोना रोया। उन्होंने कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को भारत द्वारा हटाने के संदर्भ में कहा कि भारत ने कश्मीर में जुल्म की सभी हदें पार कर दी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुरैशी ने गुरुवार को यूरोपीय राजदूतों के सम्मान में दोपहर का भोज दिया। यहां खाने-पीने के साथ-साथ उन्होंने भारत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर में अत्याचार की हद पार कर दी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, भारत ने क्षेत्र को जंग में झोंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यह तो पाकिस्तान का धैर्य और उसकी समझदारी है जिसने क्षेत्र को अभी तक जंग से बचाया हुआ है। भारत द्वारा कश्मीर को अपने में मिलाए जाने के दूरगामी नतीजे होंगे। कुरैशी ने दोहराया कि कश्मीर में भारत द्वारा लिए गए सभी एकतरफा फैसले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के खिलाफ हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope