• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

म्यांमार: 260 होटल कर्मचारियों का अपहरण

नेपीथा। म्यांमार के एक होटल पर एक विद्रोही समूह ने हमला कर इसके 260 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। विद्रोही समूह ने इन कर्मचारियों का अपहरण समूह के लिए कार्य करने के लिए किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक समाचार पत्र ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा कि 150 महिला एवं 110 पुरूष कर्मचारियों को शान राज्य के कोकांग क्षेत्र में गुरिल्ला प्रशिक्षण के लिए विद्रोही संगठन म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक एलांयस आर्मी के मुख्यालय ले जाया गया। कोकांग की राजधानी लॉक्काइंग में 45 विद्रोहियों ने एक होटल पर 6 मार्च को हमला किया। इन्होंने धन और कई वाहन लूट लिए और सहयोग से इनकार करने पर एक कर्मचारी को मार डाला था।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-in myanmar 260 employees of hotel abducted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: myanmar, employees, hotel, abduction, kokang, rebels, liberation, war, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved