इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के ज़रिए जारी एक बयान में सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सैन्य नेतृत्व ने “पाकिस्तान को ताक़त के ज़रिए चलने वाला हार्ड स्टेट” बना दिया है, जहां संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया है।
73 वर्षीय इमरान ख़ान, जो पिछले दो वर्षों से विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं, ने अपने बयान में लिखा—“असल मायनों में एक मज़बूत देश वह होता है, जहां संविधान की सर्वोच्चता, क़ानून का राज, न्याय और लोकतांत्रिक आज़ादियां कायम हों। लेकिन आसिम मुनीर के ‘हार्ड स्टेट’ का मतलब है ऐसा सिस्टम जहां लोकतंत्र के सभी स्तंभों को कुचलकर ‘आसिम क़ानून’ लागू किया गया है।”
इमरान ख़ान ने अपने बयान में “आसिम क़ानून” शब्द का प्रयोग कर सीधे तौर पर यह संकेत दिया कि देश में अब संविधान नहीं, बल्कि सेना प्रमुख की इच्छानुसार “नया क़ानून” चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तथाकथित क़ानून के तहत नागरिकों, पत्रकारों और विपक्षी नेताओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
“किसी भी देश को उसके लोगों के समर्थन और सहमति के बिना मज़बूत नहीं बनाया जा सकता। जिस तरह के अत्याचार तथाकथित ‘आसिम क़ानून’ के तहत किए जा रहे हैं, वह देश को मज़बूत नहीं बल्कि उसकी नींव को कमज़ोर कर रहे हैं,”इमरान ने लिखा।
बयान में इमरान ख़ान ने अपने जेल जीवन की परिस्थितियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पूरी तरह से अलग-थलग रखा गया है और जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित किया गया है।
उन्होंने कहा-“मुझे पूरी तरह अकेलेपन में रखा गया है। पाकिस्तान के इतिहास में राजनीतिक बदले की इससे बड़ी मिसाल नहीं है,”।
इमरान ख़ान को मई 2023 में गिरफ़्तार किया गया था। उस समय उनके समर्थकों ने पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन किए थे, जिसके बाद सेना ने सख़्ती से हालात संभाले।तब से इमरान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (PTI) पर व्यापक कार्रवाई जारी है — कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया, पार्टी के दफ़्तर बंद किए गए और मीडिया कवरेज पर रोक लगाई गई।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इमरान ख़ान और आसिम मुनीर के बीच यह टकराव पाकिस्तान की सत्ता-संरचना का मूल संकट बन चुका है। सेना लंबे समय से पाकिस्तान की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाती रही है, लेकिन इमरान ख़ान पहले ऐसे नेता बने जिन्होंने खुलकर सेना के भीतर ‘सत्ता-नियंत्रण’ की आलोचना की।
“हार्ड स्टेट” की अवधारणा पाकिस्तान की सियासी बहस में नई नहीं है, लेकिन इमरान के बयान ने इसे एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। उन्होंने ‘हार्ड स्टेट’ को उस शासन व्यवस्था से जोड़ा है जहां क़ानून की जगह डर और सत्ता का प्रभाव चलता है, जबकि लोकतांत्रिक संस्थान सिर्फ़ दिखावे के लिए रह जाते हैं।
“इमरान ख़ान का बयान सेना और सरकार दोनों के लिए एक चुनौती है। वह जेल में रहते हुए भी एक प्रतीकात्मक प्रतिरोध का केंद्र बने हुए हैं। उनके शब्द देश के भीतर असंतोष की झलक दिखाते हैं।”
अब तक सेना या सरकार की ओर से इमरान ख़ान के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि हाल के महीनों में आसिम मुनीर ने कई मौकों पर कहा है कि “राज्य के दुश्मनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” और “क़ानून का राज हर कीमत पर कायम रखा जाएगा”।
सेना समर्थक विश्लेषक कहते हैं कि इमरान ख़ान की भाषा “राज्य-विरोधी नैरेटिव” को बढ़ावा देती है, जो पाकिस्तान की स्थिरता के लिए ख़तरनाक है।
भले ही इमरान ख़ान शारीरिक रूप से जेल में हैं, लेकिन उनके बयान लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। PTI की डिजिटल टीम उनके विचारों और संदेशों को एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर साझा करती है। यह रणनीति उन्हें राजनीतिक रूप से जीवित रखे हुए है, जबकि उनकी पार्टी को चुनावी राजनीति से लगभग बाहर कर दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तान में विपक्षी नेताओं और पत्रकारों पर हो रही कार्रवाई को लेकर चिंता जताई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच ने बार-बार इमरान ख़ान की जेल स्थिति की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
पाकिस्तान में अगले आम चुनावों को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।विश्लेषकों का मानना है कि अगर इमरान ख़ान को राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रखने की कोशिश जारी रही, तो देश में राजनीतिक अस्थिरता और गहराई पकड़ सकती है।
इमरान ख़ान का ताज़ा बयान पाकिस्तान की सियासी लड़ाई के अगले दौर का संकेत देता है। एक ओर आसिम मुनीर की सैन्य सत्ता है, जो खुद को “राज्य की स्थिरता” का संरक्षक बताती है, और दूसरी ओर इमरान ख़ान, जो जेल से भी “जनता की आवाज़” बनने का दावा करते हैं। अब देखना यह है कि पाकिस्तान का भविष्य किस ओर झुकता है — “हार्ड स्टेट” की दिशा में या “रूल ऑफ लॉ” की ओर।
कश्मीरा शाह ने शादियों और बेवफाई पर जाहिर की निराशा, कहा-क्या अब भी होता है सच्चा प्यार
राशिफल 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस पर किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानिए मेष से मीन तक भविष्यफल
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया गोरखा संस्करण दिखा, सैन्य अंदाज में नजर आई बाइक
दूर्वा गणेश चतुर्थी आज: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा का समय
हरियाली तीज पर हरे रंग में रंगे बांके बिहारी, सोने-चांदी के झूले पर राधा संग झूले ठाकुर जी
अविका गौर ने फरहाना भट्ट से मांगी माफी, बोलीं-'आप पर गुस्सा निकालना गलत था'
16 अगस्त का पंचांग : भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, दोपहर 12:05 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त
बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल
अभिनेत्री अनन्या राज के निधन पर एआईसीडब्ल्यूए ने जताया शोक, कहा- यह फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति
हरियाली तीज आज: जानिए पूजा विधि, शिव-पार्वती को क्या चढ़ाएं और व्रत में किन बातों का रखें ध्यान
कभी-कभी बड़े सपने देखने के लिए अपने बचपन को थैंक्यू कहना पड़ता है : अनुपम खेर
सलमान खान के बड़े फैन निकले ओरी, बताया- बिस्तर के पास रखता हूं अभिनेता की तस्वीर
शिल्पा शेट्टी का 'योग चैलेंज', फैंस को करके दिखाए लगातार कई मुश्किल योगासन
नाग पंचमी: सिंधी समाज की महिलाओं ने की गोगिड़ो वीर की पूजा
Safari EV से Avinya तक, Tata Motors लाएगी 3 नई EV कारें, प्रीमियम सेगमेंट पर बढ़ेगा फोकस
ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर
इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं सनी लियोनी, फिल्म की शूटिंग से पहले लिया आशीर्वाद
40 की उम्र के लोगों की कोई टाइमलाइन नहीं है, बस वाइब्स है : प्रियंका चोपड़ा
हमने वही वंदे मातरम् गाया जो गांधी और वाजपेयी ने गाया, अपराध है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज करें: खड़गे

टाटा संस की एजीएम कोरम की कमी के चलते इतिहास में पहली बार स्थगित हुई

सफाईकर्मी हत्या मामले में बढ़ा विवाद, विधायक कुलदीप कुमार की हिरासत पर घिरी दिल्ली पुलिस
राशिफल: आज वृषभ और धनु राशि वालों के लिए बन सकते हैं लाभ के अवसर, मिथुन और तुला रहें सतर्क
जन्मदिन पर गुलजार को जैकी श्रॉफ की खास बधाई, कहा- आपने हमारे दिलों में खास जगह बनाई
'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी पन्नू, सिनेमा में महिलाओं की रूढ़ियों पर होगी बात
प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'
जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम
न फिल्मी परिवार, न कोई बड़ा सहारा... गैराज में काम करने वाले गुलजार ऐसे बने बॉलीवुड के महान गीतकार
अमिताभ बच्चन ने याद किए पुराने दिन, कहा-शरू में लोग बोलते थे कि एक्टिंग-वैक्टिंग कुछ नहीं आता
न्यूयॉर्क में तिरंगा थामे नजर आईं पूजा हेगड़े, इंडिया डे परेड में बनीं 'गेस्ट ऑफ ऑनर'
सीमा पाहवा ने शेयर किए 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' के यादगार पल
मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
भुजंगासन : रीढ़, पाचन और फेफड़ों के लिए फायदेमंद कोबरा पोज
सामंथा रुथ प्रभु के लिए अब 'कंप्रेशन सॉक्स' ही हैं फैशन, पैरों की सूजन के साथ साझा किया नया पोस्ट
शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा
कभी-कभी बड़े सपने देखने के लिए अपने बचपन को थैंक्यू कहना पड़ता है : अनुपम खेर
नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'
इंडस्ट्री में मैं जनता को खुश करने के लिए आई हूं, न कि किसी एक्टर को : काजल राघवानी
रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी
उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत
बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
रिलेशनशिप में किस समय आए पार्टनर के करीब, जरूरत से पहले लगाव देगा नुकसान
दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान
हर समय मीठा खाने का करता है मन, शरीर में हो सकती है ये गड़बड़ी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे
उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए
देखें आज 18/08/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope