• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपति ट्रंप पर महाभियोग: व्हाइट हाउस की कानूनी टीम ने बताया क्रूर और गैर कानूनी

Impeachment on President Trump: White House legal team calls cruel and illegal - World News in Hindi

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हाउस डेमाक्रेट्स के महाभियोग लाने पर व्हाइट हाउस की कानूनी टीम ने पहली बार औपचारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'क्रूर और गैरकानूनी' बताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को अमेरिकी सीनेट में दायर एक प्रतिक्रिया में ट्रंप के वकीलों के हवाले से कहा "यह साल 2016 के चुनाव के परिणामों को पलटने और 2020 में होने वाले चुनाव में हस्तक्षेप करने का एक क्रूर और गैर कानूनी प्रयास है।" 6 पेजों में दी गई प्रतिक्रिया में कहा गया "महाभियोग के प्रस्ताव संवैधानिक रूप से अवैद्य हैं।" इसके साथ ही शनिवार को हाउस डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले सीनेट में ट्रंप महाभियोग के मुकदमे में अपने कानूनी मामले की 111 पन्नों की रूपरेखा का अनावरण किया। जिसमें जोर देकर कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया, कांग्रेस को बाधित किया और उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।
ट्रंप के खिलाफ लाए इस महाभियोग पर सुनवाई अमेरिकी मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स की अध्यक्षता में मंगलवार से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Impeachment on President Trump: White House legal team calls cruel and illegal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us president donald trump, white house, us chief justice john roberts, house democrats, डोनाल्ड ट्रंप, जॉन रॉबर्ट्स \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved